‘लाहौर 1947’ का हिस्सा बने अभिमन्यु सिंह:-
‘गदर 2’ की बंपर सक्सेस के बाद बॉलीवुड स्टार सनी देओल ने जोरदार वापसी की है। अब सनी देओल की अगली फिल्म का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म स्टार सनी देओल भी अपनी अगली मूवी ‘लाहौर 1947’ के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं।उनकी इस फिल्म की तैयारियां इन दिनों जोर-शोर से चल रही है।इन दिनों मेकर्स ‘लाहौर 1947’ फिल्म की स्टारकास्ट फाइनल करने में लगे हैं।कुछ दिनों पहले इस मूवी में डीओपी के लिए संतोष सिवन को जिम्मेदारी सौंपी गई है।अब मूवी के साथ एक और बड़े सितारे का नाम जुड़ चुका है।
सनी देओल से दो-दो हाथ करेगा अभिमन्यु सिंह
खबर सामने ये आई है कि इस मूवी में फिल्म स्टार अभिमन्यु सिंह की एंट्री हो चुकी है।अभिमन्यु सिंह इस मूवी में मुख्य विलेन का किरदार निभाने वाले हैं।रिपोर्ट की मानें तो फिल्म से जुड़े करीबी सूत्र ने इस बारे में जानकारी दी है।उन्होंने कहा कि ‘राजकुमार संतोषी की फिल्मों में हमेशा एक मजबूत विलेन होता है।जो लंबे समय तक लोगों के जहन में जिंदा रहता है।इस बार भी लाहौर 1947 में विलेन एक जबरदस्त एंट्री मारने वाला है।कई नामों को परखने के बाद निर्देशक ने अभिमन्यु सिंह के नाम पर पक्की मुहर लगाई है।अभिमन्यु सिंह लाहौर 1947 में सनी देओल से भिड़ेगा।ये एक दमदार किरदार होगा’
विभाजन की कहानी है ‘लाहौर 1947’
सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी की ये मूवी भारत-पाकिस्तान के विभाजन पर आधारित कहानी है। इसे असगर वजाहत के नाटक ‘जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्याई नई’ पर बनाया जाएगा। इस मूवी की शूटिंग जल्दी ही शुरू होगी।इसके लिए अभिमन्यु सिंह एक्टर सनी देओल के साथ जल्दी ही शूटिंग शुरू करने की तैयारी में हैं।मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म का सेट 1940 के लखनऊ के रुप में मड आइलैंड में लगाया गया है।जहां 12 फरवरी से ही इस मूवी की शूटिंग शुरू हो चुकी है।