बीरेंद्र कुमार झा
शुक्रवार को बॉलीवुड के शहंशाह और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी हुई है। 81 साल के बिग बी को शुक्रवार सुबह 6 बजे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था।सूत्रों का कहना है कि बिग बी को सुबह भारी सिक्योरिटी के बीच हॉस्पिटल लाया गया था।
ट्वीट कर शुभचिंतकों का जताया आभार
इसी बीच बिग बी ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है आपका हमेशा आभार। उनके इस ट्वीट से यह कयास लगाया जा रहा कि उन्होंने सर्जरी के बाद शुभचिंतकों का आभार जताया है।
अक्सर अमिताभ बच्चन को लगाना पड़ता है अस्पताल का चक्कर
एंग्री यंग मैन के रूप में फिल्म से लोगों के दिल में जगह बनाने वाले अमिताभ बच्चन को अक्सर अस्पताल के भी चक्कर लगाने पड़ते हैं। कई बार इन्हें किसी दुर्घटना की वजह से अस्पताल के चक्कर लगाना पड़ता है तो कई बार कुछ बीमारियों की वजह से। कई बार तो उन्होंने ने लंबे समय तक अस्पताल में रहकर जिंदगी और मौत से लड़ते हुए मौत को मात दी है।
फिल्म कुली के सेट पर हुआ था बड़ा हादसा
फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान बिग बी के साथ बड़ा हादसा हुआ था। इस हादसे ने बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया था। एक सीन की शूटिंग के दौरान पुनीत इस्सर को अमिताभ बच्चन के मुंह पर घूसा मारना था और अमिताभ बच्चन को टेबल पर गिरना था।लेकिन जब पुनीत ने बिग बी को घूंसा मारा तो वो एक मेज से टकरा गए और बुरी तरह से जख्मी हो गए।बिग बी 2 महीने तक अस्पताल में भर्ती रहे। इस हादसे में अमिताभ बच्चन को नई जिंदगी मिली थी।
26 जुलाई 1982 को बिग को चोट लगी थी. लेकिन शुरू में मामूली चोट समझकर डॉक्टरों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। धीरे-धीरे इंफेक्शन फैलने लगा।चौथे दिन बिग बी की स्थिति बिगड़ने लगी।उनको बार-बार उलटी हो रही थी।इसके बाद वो कोमा में चले गए थे।डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया तो तो पता चला कि पेट की झिल्ली फट चुकी थी। छोटी आंत भी फट गई थी। जब ऑपरेशन हो गया तो बिग बी को निमोनिया ने जकड़ लिया।29 जुलाई को उनकी हालत और खराब हो गई।31 जुलाई को बिग बी को मुंबई लाया गया और ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 2 अगस्त को महानायक का दोबारा ऑपरेशन किया गया। तीन दिन बाद बिग बी की हालत में सुधार होना शुरू हुआ। धीरे-धीरे उनकी हालत ठीक होने लगी। 24 सितंबर को उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
केबीसी 14 की शूटिंग के दौरान कट गई थी पैर की नस
2022 में कौन बनेगा करोड़पति 14 की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन के पैर की नस एक मेटल के टुकड़े से कट गई थी। सेट पर उनके पैर की मांसपेशी से खूब खून बहा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।
2022 में दिवाली से पहले भी अमिताभ हुए थे घायल
अमिताभ ने दिवाली से ठीक पहले अपने पैर की नस कटने की जानकारी दी थी। उन्होंने खुद एक ब्लॉग के जरिए बताया था कि पैर की नस कटने पर खूब खून बहा। उन्हें अस्पताल का चक्कर भी काटना पड़ा, जहां डॉक्टर्स ने उनके पैर पर टांके लगाए थे। अमिताभ बच्चन ने अपने पर्सनल ब्लॉग से इस घटना की जानकारी दी थी।
दो बार हुए थे कोविड पॉजिटिव
अमिताभ ने 2020 में ट्वीट करके जानकारी दी थी कि वो कोविड संक्रमित हो गए हैं। उनके बेटे अभिषेक भी पॉजिटिव थे। इलाज के लिए दो महीनों तक बिग बी हॉस्पिटलाइज थे। इसके बाद 2022 में भी अमिताभ कोविड से संक्रमित हुए थे।