विकास कुमार
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म ने 10 दिन में इस आंकड़े को पार किया है। फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यामी गौतम की फिल्म लोगों को खूब पसंद आई और इस पर रिलीज हुईं दूसरी फिल्मों का असर भी नहीं पड़ा है। यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के 10वें दिन के कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ ने 10 दिन में कितना कलेक्शन कर लिया है।
यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन हो गए हैं। इस फिल्म ने 10 दिनों में 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ ने रिलीज के 10वें दिन अच्छा कलेक्शन करते हुए 7 करोड़ 25 लाख रुपए जोड़े हैं। यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ ने 10 दिनों में अब तक 54 करोड़ 44 लाख रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म के सामने सिनेमाघरों में ‘क्रैक’ और ‘लापता लेडीज’ जैसी फिल्में लगी हैं। हालांकि, इस फिल्म के कलेक्शन पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा है। फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में भारतीय संविधान के आर्टिकल 370 से जुड़ी कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में यामी गौतम ने जूबी हस्कर नाम के एक लोकल एजेंट का किरदार निभाया जो एक क्रिटिक मिशन पर है। यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को आदित्य जांभले ने डायरेक्ट किया है। फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को यामी गौतम के पति आदित्य धर ने प्रोड्यूस किया है।