बीरेंद्र कुमार झा
इस समय उत्तर प्रदेश के बदायूं में डबल मर्डर से हड़कंप मचा हुआ है। बीती रात नाई का काम करने वाले साजिद और जावेद ने 13 वर्ष के आयुष और 6 वर्ष के आहान को उसके घर में घुसकर मौत के घाट उतार दिया। धारदार हथियार से गला काटकर मौसमों की हत्या की गई थी ।हत्या करने के बाद आरोपियों ने मृतक बच्चों की मां से कहा कि आज मैंने अपना काम पूरा कर दिया है।
मामले में एफआईआर दर्ज
मृतक बच्चों के पिता विनोद कुमार ने जो एफआईआर दर्ज करवाई है, उसके मुताबिक 19 मार्च को साजिद और जावेद मेरे घर में घुसे थे। उन्होंने मेरी पत्नी से पैसे मांगे थे।मेरी पत्नी जब पैसे लाने गई तो अस्वस्थ होने का बहाना बनाकर साजिद छत पर चला गया।उसने वहां सज्जाद को भी बुला लिया। वहां उस दोनों ने चाकू से आयुष और आहान पर कई वार किया और उनको मार डाला। तीसरे बच्चे पर भी हमला किया, लेकिन वह बच निकला। फिर में विनोद सिंह ने आगे लिखा है जब साजिद और जावेद छत से उतर रहे थे तो मेरी पत्नी ने उनके हाथों में खून से सना चाकू देखा। घर से निकलते वक्त जावेद और साजिद ने कहा कि आज मैंने अपना काम पूरा कर लिया है। यह सब देख- सुनकर मेरी पत्नी घबरा गई और वह भाग कर छत पर पहुंची तो वहां बच्चे खून से लथपथ पड़े थे। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए।इसके बाद पुलिस को फोन किया गया इस बीच साजिद मौका पाकर भाग गया।
घर मौजूद लोगों को लिया विश्वास में
एफआईआर में विनोद कुमार ने बताया कि उसके घर के सामने ही साजिद अपने भाई जावेद के साथ नाई की दुकान चलाता है। मंगलवार शाम करीब 7:00 बजे साजिद अपने भाई के साथ बाइक से मेरे घर आया। उस समय घर पर विनोद कुमार की पत्नी संगीता देवी, मां मुन्नी देवी और तीन छोटे बच्चे आयुष, पीयूष और आहान मौजूद थे। घर में घुसने के बाद साजिद ने संगीता से कहा कि उसकी पत्नी की डिलीवरी होने वाली है और डॉक्टर ने रात 11:00 बजे का वक्त दिया है।उसने संगीता से ₹5000 मांगे। इस दौरान साजिद का भाई जावेद बाइक लिए बाहर खड़ा रहा। संगीता ने पैसे देने की बात कही तो इस दौरान साजिद ने मंझले लड़के पियूष को गुटका लाने के लिए बाहर भेज दिया और मन घबराने की बात कह कर छत पर चला गया। साथ में वह छोटे लड़के आहान को भी ले गया। फिर उसने बड़े लड़के आयुष को पानी लाने के लिए कहा और इसी बीच अपने भाई जावेद को घर के अंदर बुला लिया।
छत पर खेला खूनी खेल
इस तरह साजिद जावेद और दोनों लड़के छत पर चले गए।विनोद की पत्नी संगीता जब अंदर से पैसे लेकर बाहर आए तो उसने देखा कि साजिद और जावेद सीढियों से नीचे उतर रहे थे। उनके हाथ में खून से सना हुआ चाकू था। उन्होंने संगीता को देखते ही कहा कि आज मैंने अपना काम पूरा कर दिया है। यह देखकर संगीता घबराकर चिल्लाई ,तो मोहल्ले के लोग जुट गए। फिर संगीता ऊपर गई तो वहां दोनों लड़के खून से लथपथ मिले।उनकी मौत हो चुकी थी। तभी तीसरा लड़का पियूष गुटके की पुड़िया लेकर आ गया।इसके बाद जावेद ने पीयूष पर भी हमला किया।चाकू से उसके हाथ में गंभीर चोट आई हालांकि वह बच गया। मृतक बच्चों के पिता विनोद ने एफआईआर में लिखवाया है कि साजिद और जावेद से उसकी कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्हें नहीं पता कि दोनों ने उनके बच्चे की हत्या क्यों की? फिलहाल एक आरोपी साजिद पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया है। दूसरे आरोपी जावेद की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने क्या बताया
बदायूं डबल मर्डर केस में जिला के एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि यहां कानून व्यवस्था सामान्य है ।हम सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए हैं। आरोपी साजिद अपना नाई का खोखा पीड़ित परिवार के घर के सामने रखता था उसका पीड़ित के घर में उसका जाना आना भी था। कल शाम 7:30 पर वह दोनो घर के अंदर गए। छत पर दोनों बच्चे खेल रहे थे। उस पर दोनों ने हमला किया और दोनों बच्चों की हत्या कर दी। दोनों फिर जब भागने लगे तो भीड़ ने पकड़ने की कोशिश की।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने घेराबंदी कर हत्यारा साजिद को पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में उसकी मृत्यु हो गई। फिलहाल जांच पड़ताल जारी है ।पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
इलाके में तैनात की गई भारी फोर्स
बीती रात जैसे ही डबल मर्डर की खबर आई इलाके में तनाव फैल गया। आक्रोशित लोगों ने हत्यारोपी के सैलून को आग के हवाले कर दिया। गुस्साये भीड़ द्वारा तोड़फोड़ और आगजनी शुरू कर दी गई। इसके बाद इलाके में भारी फोर्स की तैनाती कर दी गई। पीएससी और आरएएफ के साथ कई थानों की पुलिस को इलाके में तैनात कर दिया गया है
एक का एनकाउंटर दूसरा फरार
गौरतलब है कि बच्चों के पिता विनोद कुमार की ओर से बदायूं के सिविल लाइन थाने में डबल मर्डर की एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसमें साजिद के साथ-साथ उसके भाई जावेद को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने साजिद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।पुलिस अब जावेद की तलाश में डटी हुई है।पुलिस जावेद की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।वही बच्चों की हत्या जिस हथियार से की गई थी पुलिस ने उसको भी आरोपी साजिद के पास से बरामद कर लिया है।
जिंदा बचे मासूम ने बताया
इस घटना में जिंदा बचे मासूम पीयूष ने बताया कि साजिद ने मेरे बड़े भाई से चाय मंगवाई थी और छोटे भाई से पानी मंगवाया था।जब बड़ा भाई चाय लेकर आया तो उसको मार दिया, फिर छोटा आया तो उसे भी मार दिया। मेरा छोटा वाला भाई चीखा था,तब मैं ऊपर गया था जब मैं छत पर गया था तो वह दोनों भाइयों को मार चुका था और गेट बंद कर रहा था। उन्होंने मुझे देखा तो मुझे भी मारने की कोशिश की, लेकिन उसके पैर में कांच चुभ गया और तभी मैं उन्हें धक्का देकर भाग गया था। वारदात के समय साजिद और जावेद दोनों मौजूद थे।