बीरेंद्र कुमार झा
विदेश मंत्रालय ने कहा कि जर्मन दूत चार्ज एनजवीलर को विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने तलब किया और बताया कि केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मन विदेश मंत्रालय की टिप्पणी भारत की न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप है।मंत्रालय ने कहा कि कोई भी पूर्वाग्रह वाली पूर्वधारणा बिल्कुल अवांछित है।
क्या कहा था जर्मन दूत एनजविलर ने
गौरतलब है कि जर्मनी के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अरविंद केजरीवाल गिरफ्तारी का संज्ञान लिया था।जर्मन अधिकारी ने कहा था कि हमारा मानना है और हम उम्मीद करते हैं कि न्यायपालिका के स्वतंत्रता से जुड़े मानक और मूलभूत लोकतांत्रिक सिद्धांत भी इसी मामले में लागू होंगे।
नई दिल्ली में जर्मन दूतावास के उप प्रमुख को किया गया तलब
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि नई दिल्ली में जर्मनी के दूतावास के उप प्रमुख को आज तलब किया गया और हमारे आंतरिक मामलों पर उनके विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता की टिप्पणी पर भारत के कड़े विरोध से अवगत कराया गया।उन्होंने कहा कि हम इस तरह की टिप्पणियों को हमारी न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप और हमारी न्यायपालिका की स्वतंत्रता को कमतर करने के रूप में देखते हैं।जायसवाल ने कहा कि भारत एक जीवंत और कानून का शासन वाला मजबूत लोकतंत्र है।जैसा कि देश में और लोकतांत्रिक दुनिया में अन्य जगहों पर सभी कानूनी मामलों में होता है,कानून इस मामले में अपना काम करेगा। इस बारे में पूर्वाग्रह वाले पूर्व धारणाएं बिल्कुल अवांछित है।
दिल्ली हाई कोर्ट से झटका लगने के बाद इंजीनियर केजरीवाल को किया था गिरफ्तार
दिल्ली हाई कोर्ट से गिरफ्तारी से रात नहीं मिलने के बाद ईडी की टीम 21 मार्च को मुख्यमंत्री आवास पहुंची और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2 घंटे पूछताछ करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को ईडी ने उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें 28 मार्च तक के लिए ईडी के रिमांड में भेज दिया गया है।
आम आदमी पार्टी के कई नेता और मंत्री जेल में
आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई अन्य नेता और मंत्री भी जेल में हैं।इनमें दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और सांसद संजय सिंह को भी ईडी ने गिरफ्तार किया है। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।