न्यूज डेस्क
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 72 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इसमें सबसे प्रमुख नाम नितिन गडकरी का है,उन्हें नागपुर से उम्मीदवार बनाया गया है।हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है। एक दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहर लाल करनाल से चुनाव लड़ेंगे।। भाजपा ने पहली लिस्ट में 195 नामों का ऐलान किया था। इस तरह भाजपा अब तक 267 सीटों पर नामों की घोषणा कर चुकी है।
भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। pic.twitter.com/ERkSy7jWAS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2024
भाजपा की दूसरी सूची में दिल्ली की दो लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार उतारे गए हैं। इसके अलावा दादर एवं नगर हवेली की एक, गुजरात की सात, हरियाणा की छह, हिमाचल प्रदेश की दो, कर्नाटक की 20, मध्य प्रदेश की पांच, महाराष्ट्र की 20, तेलंगाना की छह, त्रिपुरा की एक और उत्तराखंड की दो लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी उतारे गए हैं। भाजपा की दूसरी सूची में 14 महिला उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा गया है।