बीरेंद्र कुमार झा
उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी का असर अब दिखने। लगा है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा को पद से हटकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। उनकी जगह अब आईपीएस राजीव कृष्णा को भर्ती बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है।वे सतर्कता अनुष्ठान के निदेशक भी हैं।
परीक्षा निरस्तीकरण के बाद पहली बड़ी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी को हुई थी। इस परीक्षा में 60 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने के कारण अभ्यर्थियों ने परीक्षा दोबारा करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। छात्रों के आंदोलन को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने न सिर्फ परीक्षा को रद्द करते हुए पुनर्परीक्षा की घोषणा कर दी थी, बल्कि पेपर लीक के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा भी दिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा में गड़बड़ी करनेवालों की जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद से लगातार एसटीएफ पेपर लीक से जुड़े लोगों की धरपकड़ कर रही है, लेकिन इसके बावजूद पेपर लीक मामले में अभी तक किसी भी अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। रेणुका मिश्रा पहली अधिकारी हैं, जिस पर पुलिस भर्ती पेपर लीक परीक्षा मामले में गाज गिरी है।