बीरेंद्र कुमार झा
स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली किताबों में भले ही अकबर को महान बताया जा रहा हो,लेकिन बीजेपी की सत्ता में आने के बाद विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अकबर को आक्रांता और व्यभचारी बताया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अकबर को रेपिस्ट बताया है।उन्होंने कहा है कि अकबर लड़कियों को उठाकर ले जाता था। वह बलात्कारी था और इसलिए किताबों में अकबर के बारे में नहीं पढ़ाया जाना चाहिए। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आगे कहा कि अकबर बिल्कुल ही महान नहीं था। अकबर एक आक्रांता था, जो मीना बाजार लगाकर सुंदर महिलाओं और लड़कियों को उठाकर ले जाता था और फिर उनके साथ दुष्कर्म करता था। ऐसे बलात्कारियों को किताबों में पढ़ाए जाने की कोई जरूरत नहीं है।
गुलामी की मानसिकता से लिखी गई थी पुस्तकें
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा की अकबर एक दुष्कर्म था, और दुष्कर्मी कभी महान नहीं हो सकता है।जिन भी लोगों ने पहले पुस्तकें लिखी है और उसमें अकबर को महान बताया है,उनकी मानसिकता गुलामी की रही होगी।इसलिए उन्होंने इसे पाठ्यक्रम में शामिल कर दिया। मैं सभी की समीक्षा करवा रहा हूं।इसके लिए एक कमेटी बना रहा हूं। यह कमेटी जानकारी देगी कि किस जगह पर इतिहास को तोड़ – मोड़ कर दिखाया जा रहा है।
स्कूल ड्रेस को लेकर दिखाई थी सख्ती
गौरतलब है कि इससे पहले भी मदन दिलावर कई बयानों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं।कुछ समय पहले ही शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने स्कूलों में ड्रेस कोड को लेकर सख्ती दिखाई थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि स्कूलों में ड्रेस कोड निश्चित है,सबों को उसे ही पहन कर आना है। जो इन आदेशों को नहीं मानेगा तो सरकार को आदेश मनवाने भी आता है।
कोई हनुमान जी बनाकर चला आएगा तो कोई कुछ और
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा था कि स्कूलों से इस बात की शिकायत आ रही है कि कोई मुंह ढककर,तो कोई घूंघट लेकर स्कूल आ रहा है।कल कोई हनुमान जी बनकर चले आएंगे ,तब क्या होगा? शिक्षा मंत्री ने प्रदेश के स्कूलों में लागू ड्रेस कोड को लेकर सख्त एक्शन लेने की बात करते हुए कहा था कि इसे लेकर पहले से ही स्थायी आर्डर है।यह पहले वाली सरकार में भी था और अभी भी वही ड्रेस कोड है।जो ड्रेस कोड लागू है उसे ही पहन कर आना है।