वीरेंद्र झा
मशहूर गजल गायक पंकज उधास अब हमारे बीच नहीं रहे।72 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है।इस खबर की पुष्टि उनकी बेटी नायाब उधास ने की है। नायाब ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लीजेंडरी सिंगर पंकज उधास की मौत की खबर दी है। नायाब द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है कि बेहद दुख के साथ हमें यह आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है।वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
सुबह 11:00 बजे लिए अंतिम सांस
पंकज उधास के पीआर ने आज बताया की प्रसिद्ध गजल गायक ने सुबह तकरीबन 11:00 बजे ब्रिज कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। पंकज ब्रिज कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। दरअसल बीते कई दिनों से उनकी तबीयत काफी खराब थी, इसलिए 10 दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है कि सिंगर पंकज उधास के यूं चले जाने से संगीत जगत में मातम पसर गया है। फैंस भावुक हो गए हैं, वहीं सेलिब्रेटस गायक को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
पंकज उधास के बारे में जानकारी
पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को जेतपुर,गुजरात में हुआ था।उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1980 में आहट नाम से एक गजल एल्बम जारी करके की थी। जल्दी ही वे भारत में गजल संगीत का पर्याय बन गए थे बॉलीवुड में उन्होंने संजय दत्त की फिल्म नाम के लिए प्रतिष्ठित ट्रैक ‘ चिट्ठी आई है ‘ गाना गया था।यह गाना बहुत लोकप्रिय हुआ और उसने सभी को रुला दिया था। पंकज उदास ने पिछले कुछ वर्षों में कई एल्बम जारी किए और कई लाइव कंसर्ट की मेजबानी की जिससे लोगों के बीच
उनकी लोकप्रियता बढ़ी। पंकज उधास को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। पंकज उधास की शादी 1983 में फरीदा उधास से हुई थी। इस जोड़े के दो बच्चे हैं रेवा उधास और नायब उधास।
कल होगा पंकज उधास काअंतिम संस्कार
पंकज उधास का अंतिम संस्कार मंगलवार के दिन होगा।पंकज उधास के निधन से सेलिब्रिटीज काफी दुखी है।सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि पंकज का जाना म्यूजिक जगत के लिए बड़ा नुकसान है, जिसकी कभी भरपाई नहीं हो सकती। सोनू निगम ने भी पंकज पंकज उधास के निधन पर भावुक कर देने वाला पोस्ट शेयर किया है।