22 February 2024 ka rashifal :
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साहपूर्ण रहने वाला है। आपकी वाणी की सौम्यता देखकर लोग आपसे प्रभावित होंगे। यदि आप परिवार के किसी सदस्य को कोई सलाह देंगे तो वह उस पर जरूर अमल करेगा। आपका प्रभाव भी आज बढेगा। आपको अपने बच्चों के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा। छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपको अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ाना होगा। आप सबको जोड़कर चलने में आप कामयाब रहेंगे। अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। महत्वपूर्ण कार्य में आपकी पूरी सक्रियता रहेगी। आपको आज शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों का ध्यान आज अपने लक्ष्य से भटक जाएगा। इसलिए आप महत्वपूर्ण कार्य अन्य लोगों पर छोड़ देंगे, जिससे उनके पीछे छूट जाने की संभावना अधिक रहेगी। मानसिक रूप से चंचल रहेंगे।आपका ध्यान काम पर कम और सुख.सुविधाओं पर ज्यादा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को दूसरों की तुलना में अधिक आराम रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के असंयमित व्यवहार से भी आप परेशान रहेंगे।
कर्क
कर्क राशि के जातक आज के दिन क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन में चिंता बनी रहेगी। व्यापार.व्यवसाय में सावधानी रखें। वास्तविकता को महत्व दें। प्रयासों में सफलता के योग कम हैं। परिवार में कलह.कलेश का माहौल रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज किसी खास व्यक्ति से आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा। आज आपकी मेहनत के कुछ लाभदायक परिणाम सामने आएंगे। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से भी राहत मिलेगी।महिलाएं अपने पारिवारिक दायित्वों को बखूबी निभाएंगी। छात्र आज व्यर्थ की बातों में ध्यान ना देकर अपने पढ़ाई के प्रति ध्यान लगाएंगे।
कन्या
कन्या राशि के के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। ऑफिस में किसी बात को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। छात्र पढ़ाई के लिए बाहर जा सकते हैं। सेहत नरम रहेगी, खान पान का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन भी सुखद रहेगा। व्यापार आज सामान्य रह सकता है।
तुला
तुला राशि के जातकों को आज के दिन बढ़ते खर्च से परेशानी हो सकती है। गैर जरूरी खर्चे पर लगाम लगाएं। संतान के किसी परीक्षा के परिणाम आने से आज माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से आपको अच्छी खबर मिलेगी। आपको व्यवसाय सबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप सभी को जोड़ने की कोशिश में सफल रहेंगे। उच्च शिक्षा पर आपका पूरा जोर रहेगा। आपकी किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है।
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको किसी भी काम में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। आप जो भी काम करने का निर्णय लेंगे उसमें आपको अभी से सहयोग मिलेगा। आप अपना काम चतुराई और कुशलता से पूरा करेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन के मध्य तक उलझनें बढ़ेंगी। व्यापारी वर्ग को दोपहर बाद धन संबंधी समस्याएं कुछ हद तक शांत रहेंगी। धैर्य बनाए रखें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
मकर
मकर राशि के जातकों को आज नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। पूछ.परख रहेगी। रुके कार्य बनेंगे। जोखिम न लें, वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उमंग से भरा रहने वाला है। आज आप किसी क्षेत्र में विजय हासिल कर ही लेंगे। आज आपका कुछ समय सामाजिक गतिविधियों में भी बीतेगा। आपका मेलजोल बढ़ेगा। अगर आपकी कोई पेमेंट रुकी हुई है, तो आज प्रयास करने पर वसूल हो सकती हैं। आज कारोबार से जुड़े महत्वपूर्ण कामों को समय पर निपटाने की कोशिश आज जल्दबाजी की बजाय गंभीरता और सावधानी पूर्वक करें।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। गुस्से पर काबू रखें, झगड़ा हो सकता है। किसी बात पर परिवार में तनाव हो सकता है। यदि पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है, तो थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि विवाद बढ़ने की आशंका है। व्यापार सामान्य रहेगा, नुकसान भी हो सकता है। विवाद से दूर रहें। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।