Lahore 1947: ‘लाहौर 1947’ में हो सकती है करण देओल की एंट्री:-
बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार सनी देओल की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं।सनी देओल की फिल्म ‘लाहौर 1947’ इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है।इस फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर आए दिन नया अपडेट सामने आता है।अब सनी देओल की फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।इसके बाद फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।दरअसल, इस फिल्म में एक और एक्टर की एंट्री होने की चर्चा है।आइए जानते हैं कि राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘लाहौर 1947’ में सनी देओल के साथ कौन सा एक्टर नजर आ सकता है।
फिल्म ‘लाहौर 1947’ में करण देओल की एंट्री की अटकलें
सनी देओल की फिल्म ‘लाहौर 1947’ अनाउंसमेंट के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में एक और एक्टर की एंट्री की कयासबाजी हो रही है।दरअसल, सनी देओल के बेटे करण देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है।करण देओल ने अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह स्क्रिप्ट पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।करण देओल ने इसके साथ कैप्शन में लिखा है कि, ‘कैरेक्टर में ढल रहा हूं’। इसके बाद लोगों ने अटकलें लगाना शुरू कर दिया है कि सनी देओल की फिल्म ‘लाहौर 1947’ में करण देओल की एंट्री हो गई है और वह इसी फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं।
पाकिस्तान में फिर गदर काटेंगे सनी देओल
सनी देओल की फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर बीते दिनों एक खबर आई थी कि अभिमन्यु सिंह इस मूवी में मुख्य विलेन का किरदार निभाने वाले हैं।एक सूत्र ने बताया था, ‘राजकुमार संतोषी की फिल्मों में हमेशा एक मजबूत विलेन होता है और जो सालों तक लोगों के जेहन में जिंदा रहता है।इस बार भी लाहौर 1947 में विलेन एक जबरदस्त एंट्री मारने वाला है।कई नामों को परखने के बाद निर्देशक ने अभिमन्यु सिंह के नाम पर पक्की मुहर लगाई है और अभिमन्यु लाहौर 1947 फिल्म में सनी देओल से भिड़ेगा।