बीरेंद्र कुमार झा
मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी के दिग्गज नेता पहुंचे हैं।इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश इस बार बदलाव चाह रहा है।उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि मौजूदा सरकार की मोदी की गारंटी का वही हाल होगा जो 2004 में इंडिया साइनिंग नारे के साथ हुआ था।उन्होंने कहा कि मैं आग्रह करता हूं कि पार्टी कार्यकर्ता घोषणा पत्र में उठाए गए हर मुद्दे को देश की प्रत्येक गांव में पहुंचने का काम करे। यह हर घर तक पहुंचे, हमें इस पर काम करने की जरूरत है।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा से लोगों का ध्यान असल मुद्दा पर ज्यादा
राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा का जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाले भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए हम देश का ध्यान लोगों के वास्तविक मुद्दों की ओर दिला पाने में सफल हुए हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस की यह भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से 14 फरवरी को शुरू हुई थी जो महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में संपन्न हुई।
घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस की बैठक
मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक हो रही है। इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की घोषणा पत्र को अंतिम रूप देने का काम किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। इस बैठक में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, संगठन महासचिव, केसी वेणुगोपाल, घोषणा पत्र समिति के प्रमुख पी चिदंबरम और कार्य समिति के कई अन्य सदस्य शामिल हैं।
क्या है कांग्रेस का पांच न्याय
सूत्रों से प्राप्त खबरों के अनुसार कांग्रेस कार्य समिति(सीडब्ल्यूसी)की बैठक के बाद कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति(सीईसी) की भी बैठक होगी। इस बैठक में 19 अप्रैल से शुरू होने वाले सात चरण के लोकसभा चुनाव के लिए उन उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप दिया जाएगा, जो शेष रह गए हैं।घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस महाशिव जयराम रमेश कह चुके हैं कि पार्टी पांच न्याय को आधार बनाकर चुनाव लड़ेगी।कांग्रेस के पांच न्याय के अंतर्गत भागीदारी न्याय,किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और युवा न्याय शामिल है।गौरतलब है कि कांग्रेस की ओर से अब तक दो अलग-अलग सूचियां में कुल बेरासी उम्मीदवारों के नामों का घोषणा किया जा चुका है।