विकास कुमार
मशहूर गजल गायक पंकज उधास का 26 फरवरी को निधन हो गया है,पंकज उधास की बेटी ने इस दुखद खबर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, मशहूर गजल गायक पंकज उधास का 26 फरवरी को निधन हो गया है। पंकज उधास ने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है,वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पंकज उधास की बेटी ने इस दुखद खबर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पंकज उधास के निधन की खबर आते ही उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस को विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि पंकज उधास अब इस दुनिया में नहीं रहे। पंकज उधास के निधन के बाद उनके तमाम चाहने वालों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पिता के निधन की जानकारी दी है। नायाब उधास ने लिखा कि, ‘बहुत दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी, 2024 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वहीं, पंकज उधास के पीआर ने बताया है कि 26 फरवरी को सुबह अस्पताल में उनका निधन हुआ है। पंकज उधास लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पंकज उधास की बेटी नायाब उधास के इस पोस्ट पर गजल गायक के फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री के तमाम सेलिब्रिटीज पंकज उधास के निधन पर दुख जता रहे हैं।
पंकज उधास के घर का संगीतमय माहौल रहता था जिसके चलते उन्होंने 6 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था। पंकज उधास ने संगीत की शुरुआत स्कूल में होने वाली प्रेयर से हुई थी। साल 1980 में पंकज उधास का पहला एल्बम ‘आहट’ आया था जिसमें कई गजल थीं…पंकज उधास ने गजल गाने के अलावा तमाम गानों को अपनी आवाज दी है। ‘चिट्ठी आई है’, ‘ना कजरे की धार’, ‘चांदी जैसा रंग है तेरा’, ‘छुपाना भी नहीं आता’ जैसे गाने अमर हो गए। पंकज उधास तो इस दुनिया से चले गए,लेकिन लाखों प्रशंसकों के दिल में वे अपने गानों के जरिए हमेशा जिंदा रहेंगे।