बीरेंद्र कुमार झा
पाकिस्तान में आत्मघाती बम हमले में 5 चीनी नागरिकों की मौत हुई है।पाकिस्तानी पुलिस सूत्र ने बताया कि उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में मंगलवार को एक आत्मघाती हमलावर द्वारा चीनी नागरिकों के काफिले पर हमला किया गया। हमले के दौरान हुए बम विस्फोट में 5 चीनी नागरिकों की मौत हो गई।
मरने वाले चीनी इंजीनियर
पाकिस्तान की पत्रकार आरजू काजमी ने एक्स हैंडल के माध्यम से इस हमले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के शांगला जिले में चीनी नागरिकों पर आत्मघाती हमला किया गया है।यह हमला बेशम शहर के करीब हुआ है, जिसमें पांच चीनी नागरिकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी मृतक चीन के इंजीनियर थे।पाकिस्तान के लिए यह खबर काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि चीन को पाकिस्तान करीबी दोस्त माना जाता है।
मौके पर दिख रही जली हुई कार
बताया जा रहा है कि चीनी इंजीनियरों का काफिला इस्लामाबाद से चला था, जो खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दासू शिविर के रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान आत्मघाती हमलावर द्वारा उनके काफिले को निशाना बनाया गया।फिलहाल, इस हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विजुअल में मौके पर एक जली हुई कार दिख रही है, वहीं घाटी में से भी तेज धुआं निकलता नजर आ रहा है।
ब्लूचिस्तान में पाकिस्तान के निर्माणकाल से ही चल रहा अलगाववादी आंदोलन
बलूचिस्तान में पाकिस्तान के निर्माण के दौर से ही अलगाववादी आंदोलन चला रहा है। इसकी वजह यह है कि बलूचिस्तान के शासक कलात खान नहीं चाहते थे कि पाकिस्तान में उनके राज्य का विलय हो। इस पर मोहम्मद अली जिन्ना ने उन्हें भरोसा भी दिया था। लेकिन कुछ महीने बाद ही बंदूक के दम पर इसका पाकिस्तान में विलय कर लिया गया।इसके चलते अब तक बलूचिस्तान में इस बात को लेकर गुस्सा रहा है और वे अलग राज्य के लिए वहां आंदोलन चलाते रहे हैं।बलूच लिबरेशन आर्मी समेत कई हथियारबन संगठन है जो पाकिस्तान को अक्सर निशाना बनाते रहते हैं।