दंगल एक्ट्रेस सुहानी भटनागर के निधन से बॉलीवुड में दुख का माहौल
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में छोटी बबीता का रोल करने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का अचानक निधन हो गया। सुहानी भटनागर की क्यूटनेस को लोगों ने दंगल फिल्म में काफी पसंद किया गया था। वहीं सुहानी भटनागर अब लोगों को रुलाकर इस दुनिया से चली गई हैं।सुहानी भटनागर का सिर्फ 19 साल की उम्र में निधन हो गया है।सुहानी भटनागर के तमाम चाहने वालों को इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि वह अब इस दुनिया में नहीं हैं।
सुहानी भटनागर के निधन पर आमिर खान प्रोडक्शन की तरफ से दुख व्यक्त करते हुए एक ट्वीट किया गया है।सुहानी भटनागर के निधन पर आमिर खान प्रोडक्शन की तरफ से शोक जताया गया है।आमिर खान प्रोडक्शन के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा गया है कि, ‘हमें अपनी सुहानी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ है।
उनकी मां पूजा जी और पूरे परिवार के प्रति हमारी दिल से संवेदनाएं हैं।इतनी प्रतिभाशाली यंग लड़की, ऐसी टीम प्लेयर सुहानी के बिना दंगल अधूरा होता।सुहानी, तुम हमेशा हमारे दिलों में सितारा बनकर रहोगी।भगवान आपकी आत्मा को शांति दें’।
सुहानी भटनागर का सिर्फ 19 साल की उम्र में हो गया निधन
सुहानी भटनागर का कुछ समय पहले एक्सीडेंट हो गया था और उनका पैर फ्रैक्चर हो गया था। इसके बाद सुहानी भटनागर के पैर के फ्रैक्चर का इलाज कराया गया और इस दौरान उन्होंने जो दवाइयां ली जिससे उन्हें साइड इफेक्ट होने लगे।
सुहानी भटनागर की बॉडी में फ्लूइड बनने लगा जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।बताते चलें कि सुहानी भटनागर काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं।सुहानी भटनागर का शनिवार को फरीदाबाद में अंतिम संस्कार किया गया।