Aaj Ka Rashifal 23 February 2024:-
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की भी जरूरत है। किसी भी तरह की लापरवाही आपको नुकसान पंहुचा सकती है। व्यापार कर रहे जातकों को आज विशेष लाभ होगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीवनासाथी का सहयोग मिलेगा।
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानी भरा रहने वाला है क्योंकि यदि आप पहले से ही किसी शारीरिक समस्या से पीड़ित थे, तो वह आज फिर उभर सकती है। जिससे आप परेशान रहेंगे। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी कर रहे जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों को लाभ हो सकता है।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। आप अपने भाई.बहनों की सलाह से कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, इससे आपको फायदा मिल सकता है। आज आपको लालची और दुष्ट प्रवृत्ति के लोगों से सावधान और सतर्क रहना होगा नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं। यदि आपका कोई लेन.देन लंबे समय से रुका हुआ था तो वह आज पूरा हो सकता है। सेहत के मामले में अनदेखी से बचना चाहिए ।
कर्क
कर्क राशि के जातक आज मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे, घर.बाहर सुख.शांति बनी रहेगी।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मनोविनोद बढ़ेगे। व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। कामकाज की अधिकता रहेगी। लाभ भी होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख.आराम प्रभावित होगा।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन हल्का रहेगा। ऑफिस में आज तनाव में रहेंगे, मन नहीं लगेगा। बिजनेस ठीक चलेगा, युवा वर्ग घर से बाहर जाएं तो बड़ों का आशीर्वाद लें। छात्र पढ़ाई पर ध्यान देंगे। व्यापार कर रहे जातकों को आज धन हानि हो सकती है। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला
तुला राशि के जातको के लिए आज का दिन एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। विभिन्न योजनाओं में आप आगे बढ़ेंगे और लाभ के प्रयासों में तेजी आएगी। व्यावसायिक गतिविधियां बेहतर रहेंगी। व्यापार में आपको एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आप प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो वह यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। अपने व्यापार में तकनीक के बारे में अपने भाइयों से आज ही सलाह लेनी चाहिए, तभी सफल हो पाएंगे। छात्रों को आज अधिक परिश्रम करने से ही सफलता प्राप्त हो सकती है।
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कारोबार के लिहाज से अच्छा रहेगा। पारिवारिक बिजनस में वरिष्ठ सदस्यों की मदद से आपको फायदा होगा और किसी चली आ रही समस्या का समाधान होगा। आपके लिए बेहतर होगा कि आप किसी को बिना मांगे सलाह न दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। आपको संतान की शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम फलदायी रहेगा। आज पूजा.पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी, कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूसरे के काम में दखल न दें।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। मेहमानों का आगमन होगा। राजकीय कार्यों से लाभ हो सकता है। पैतृक सम्पत्ति से भी लाभ की संभावना है । नैतिक दायरे में रहें। विद्यार्थियों को आज सफलता मिल सकती है । दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। चिंतनीय वातावरण से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक विवाद टालें। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। युवा वर्ग आज कुछ अच्छा सुनेंगे। जीवनसाथी की तबीयत बिगड़ सकती है। बिजनेस कर रहे जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी के साथ बात बढ़ सकती है। आज गाड़ी चलाएं तो सावधानी बरतें, चोट की आशंका है। स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है।