WTC Points Table: राजकोट टेस्ट जीत के बाद टीम इंडिया की WTC में लंबी छलांग:-
न्यूज डेस्क
इंग्लैंड को 334 रनों के विशाल अंतर से हराने के बाद भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैपिंयनशिप में जबरदस्त फायदा हुआ है। टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी की प्वाइंट टेबल में अब दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है। भारत ने दूसरे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया को तीसरे स्थान पर खिसका दिया है। भारत के खिलाफ करारी शिकस्त के बाद इंग्लैंड की टीम अंक तालिका में अब आठवें स्थान पर फिसल गयी है। अंकतालिका में पहले स्थान पर फिलहाल न्यूजीलैंड की टीम मजबूती के साथ खड़ी है। कीवी टीम का जीत प्रतिशत 75 है।
भारत के पास 7 मैच में 50 अंक हो गए हैं। भारत का अंक प्रतिशत 59.52 हो गया है।ऑस्ट्रेलियाई टीम 10 मैच में से 6 मैचों में जीत हासिल कर 66 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड की टीम को इस हार से एक स्थान का नुकसान हुआ। इंग्लैंड टीम आठवें स्थान पर है।
टीम इंडिया ने राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड को 434 रनों के विशाल अंतर से पटखनी दी। भारत.इंग्लैंड के बीच अब तक हुए मुकाबलों में यह भारत की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत रही। इस मुकाबले में रवींद्र जडेजा प्लेयर ऑफ दी मैच चुने गए। उन्होंने इस मुकाबले में 112 रन की पारी भी खेली और कुल 7 विकेट भी चटकाए। रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान ने भी दमदार प्रदर्शन किया। रोहित ने पहली पारी में शतक जड़ा, तो वहीं यशस्वी ने तीसरी पारी में दोहरा शतक जमाया। सरफराज ने भारत की दोनों पारियों में ताबड़तोड़ अर्धशतक जमाये। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत अब 2-1 से आगे है। सीरीज का चौथा टेस्ट रांची में 23 फरवरी से खेला जाएगा।