Weather Today: उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर से पलटी मार दी है। यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में रातभर झमाझम बारिश हुई। जिसकी वजह से पारा गिर गया है। कई जगहों पर अभी भी बूंदा-बांदी हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज दिन में भी बारिश हो सकती है, आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Weather Forecast Today 03 March 2024
राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार को बारिश हुई, मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम है। शहर का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने रविवार को आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 26 और 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
Weather Today 03 March 2024 | कल का मौसम
पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में अगले 2 दिन और बारिश-बर्फबारी होते रहने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भी 4 और 5 मार्च को बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। झारखंड में 6 मार्च तक बादल बरसने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। आज सिक्किम और नागालैंड में भी बारिश होगी। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश होने का अनुमान है।
Google Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Temperature In Delhi
मौसम विभाग के मुताबिक, ईस्ट और साउथ-ईस्टर्न राजस्थान, ईस्ट गुजरात, एमपी, छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं, असम, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।