Aaj Ka Mausam: इस समय देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी और बारिश फिर शुरू हो सकती है। इसकी वजह से तीन दिनों बाद दिल्ली का मौसम फिर से सुहावना हो जाएगा। 13 मार्च की रात हल्की बारिश की भी संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा। यह सामान्य से चार डिग्री कम है।
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Weather Forecast Today 10 March 2024
मौसम विभाग के मुताबिक, आज जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है। इसके अलावा, 12 से 14 मार्च के बीच पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं, 13 और 14 मार्च को हरियाणा और पश्चिमी यूपी में बारिश संभव है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा और सिक्किम में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा, 11 से 14 मार्च के बीच उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
Weather Today 10 March 2024 | कल का मौसम
पूर्वानुमान के मुताबिक 12 से 14 मार्च के दौरान पंजाब में छिटपुट बारिश की संभावना है। वहीं 13 और 14 मार्च को हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत में 13 और 14 मार्च को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।