आप और कांग्रेस में बनी सहमति :-
न्यूज़ डेस्क:-
दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच सीटों को लेकर सहमति बनती जा रही है। चार सीटों पर आप चुनाव लड़ेगी जबकि आप की तरफ से तीन ज़नते कांग्रेस को दी गई है। आज जिस तरह की बात हुई है उससे साफ हो गया है कि आप और कांग्रेस मिलकर ही इस चुनाव में लड़ेंगे।
सबसे बड़ी बात यह है कि उत्तरप्रदेश के बाद अब दिल्ली में भी आप और कांग्रेस के बीचज सेटों को लेकर सहमति बनती दिख रही है। दोनों पर्त्य के बीच पहले से ज्यादा नजदीकियां भी बढ़ी है और कहा जा रहा है कि दिल्ली में अगर सीटों पर बात बन जाती है तो पंजाब और गिजरात में भी कांग्रेस और आप मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। जानकार यह भी कह रहे हैं कि अगर दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो जाहिर है कि इसके परिणाम बेहतर होंगे और बीजेपी से बेहतर मुकाबला भी होगा। फिर बीजेपी को कई जगहों पर झटका है।
जो जानकारी मिल रही है उससे साफ़ हो गया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। आम आदमी पार्टी चार और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में गठबंधन के लिए तीन सीटों की पेशकश की है। इसपर लगभग सहमति बन गई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस को आम आदमी पार्टी ने चांदनी चौक सीट देने का प्रस्ताव दिया है। इसके अलावा पूर्वी दिल्ली और नॉर्थ ईस्ट सीट कांग्रेस को देने का प्रस्ताव भी दिया है। आप की तीन सीटों की पेशकश पर दोनों दल सहमत हो गए हैं।
ऐसे में कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं, आम आदमी पार्टी नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली सीट से चुनाव लड़ सकती है। इसका औपचारिक एलान होना बाकी है। जो आज हो सकता है।