नागपुर। राप्र संवादक
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नागपुर के प्राइड होटल में चिकित्सा पेशेवरों से संवाद में साधते हुये डॉक्टरों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयासरत रहने का आश्वासन दिया। शिंदे ने कहा, डॉक्टरों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया गया है। हमारी स्वास्थ्य प्रणाली अच्छी तरह से सुसज्जित होनी चाहिए। चाहे कितने भी सरकारी अस्पताल क्यों न हों। जनसंख्या के कारण हमें निजी अस्पतालों की आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि डॉक्टरों की मांग के अनुसार नए अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन में आने वाली दिक्कतों को कम करने का काम सरकार करेगी। शिंदे ने कहा कि सरकार अस्पतालों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस पर भी निर्णय लेगी।
इस दौरान उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र की जनता को मुफ्त उपचार देने के लिए शुरू की गई महात्मा ज्योतिबा फुले योजना की राशि दो लाख से पांच कर दी गई है। उन्होंने बताया कि राज्य के हर नागरिक को इसका लाभ मिलेगा। शिंदे ने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए पहले तय किए गए मापदंड हटा दिए गए हैं। अब महाराष्ट्र के सभी नागरिकों का पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त होगा।