कांग्रेस का आईटी पर आरोप:–
विपक्ष अक्सर केंद्र सरकार पर इनकम टैक्स, सीबीआई ईडी और सतर्कता आयोग जैसे केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग विपक्षी राजनीतक दलों को परेशान करने में लगाते हैं।इसी संदर्भ में कांग्रेस पार्टी ने आयकर विभाग पर अपनी पार्टी के बैंक खाते को फ्रीज करने का आरोप लगाया था। कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा था कि हमें कल जानकारी मिली कि बैंक हमारे द्वारा जारी किए जा रहे चेक को कैश करने या खाते में जमा करने से इनकार कर रहे हैं। इसके बाद जब हमने जांच की तो पता चला कि यूथ कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर लिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट भी जप्त कर लिए गए हैं।
कांग्रेस के फ्रीज बैंक खाते हुए अनफ्रीज
कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन के इनकम टैक्स द्वारा रिकवरी की मांग करने की वजह से बैंक द्वारा कांग्रेस के खाते फ्रीज करने का आरोप लगाया। इसके बाद कांग्रेस नेता विवेक तंखा ने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी के फ्रीज किए गए बैंक खातों पर लगी पाबंदी को हटा लिया गया है।
कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज करना लोकतंत्र को फ्रिज करने के बराबर
कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड रुपए की रिकवरी मांगी है। हमारे खाते में क्राउड फंडिंग का पैसा फ्रीज कर दिया गया है। चुनाव से ठीक 2 हफ्ते पहले विपक्ष के बैंक खाते फ्रीज करना लोकतंत्र को फ्रीज करने के बराबर है
कांग्रेस के पास पैसे की कमी, जरूरी खर्चे के पैसे भी नहीं
कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास इस समय खर्च करने, बिल निपटाने या अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए धन की कमी हो गई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल हमारे पास पार्टी के खर्चे के लिए,बिजली का बिल भरने के लिए और अपने कर्मचारियों को वेतन देने तक के लिए पैसे नहीं है।इससे सब कुछ प्रभावित होगा।इससे केवल न्याय यात्रा ही नहीं,बल्कि कांग्रेस की सभी राजनीतिक गतिविधियां प्रभावित होगी।
भारतीय लोकतंत्र पर गहरा हमला
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के खाते फ्रीज करने का काम,भारतीय लोकतंत्र पर एक बड़ा हमला है। खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सत्ता के नशे में मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के खाते फ्रीज कर दिए हैं। यह भारत के लोकतंत्र पर गहरा हमला है।