न्यूज डेस्क
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी हे। कांग्रेस की इस सूची में सात राज्यों के 39 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गयी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी फिर से वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इस सूची में सबसे ज्यादा 15 उम्मीदवार केरल से हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, लक्षद्वीप, तेलंगाना और त्रिपुरा की सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। 39 सीटों में से 15 पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार बनाए गए हैं। जबकि 24 प्रत्याशी एसी-एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग से हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge की अध्यक्षता में आयोजित ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए 39 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए। pic.twitter.com/jOQk3rycwG
— Congress (@INCIndia) March 8, 2024
किस सीट से किसे मिला टिकट?
कांग्रेस की पहली सूची में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव, ज्योत्सना महंत को कोरबा, ताम्रध्वज साहू को महासमुंद, शिव डेहरिया को जांजगीर-चांपा, विकास उपाध्याय को रायपुर और दुर्ग से राजेंद्र साहू को टिकट मिला है। राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव इस बार मैदान में नहीं होंगे। कर्नाटक में बेंगलुरु ग्रामीण से उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश, बीजापुर से एचआर अलगुर और शिमोगा से गीता राजकुमार को मैदान में उतारा गया है।
In the first list of candidates for the 2024 Lok Sabha elections, Congress CEC has selected 39 names.
• 15 candidates are from the General category
• 24 candidates are from SC, ST, OBC and minority groups
• 12 candidates are below 50 years of age
• 8 candidates are in the… pic.twitter.com/YbH1dVuaLb
— Congress (@INCIndia) March 8, 2024