Mahashivratri rangoli: इस साल 8 मार्च को देशभर में धूमधाम से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। यह खास दिन भोले शंकर को समर्पित होता है। इसलिए लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह की चीजें करते हैं। कई लोग महाशिवरात्रि पर पूरे दिन व्रत रखते हैं, नंगे पांव मंदिर जाते हैं, भोले बाबा को बेल-पत्र और पसंदीदा प्रसाद चढ़ाते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। इसलिए शिवरात्रि पर शिव-पार्वती की साथ में पूजा करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है और कुंवारी युवतियों को मनचाहा वर प्राप्त होता है। मान्यता है कि इस दिन घरों में रंगोली बनाने से घर में सुख—शांति बनी रहती है। अगर आप भी भोले बाबा को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो घर पर ही शिवलिंग का रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। घर में शिवलिंग का रंगोली डिजाइन बनाना बेहद शुभ माना जाता है। आइये देखते हैं कुछ खूबसूरत रंगोली डिजाइन।