Aaj ka mausam: उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है लेकिन अब मैदानों में फिर से सूरज निकलने लगा है। मार्च के शुरुआत में उत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई। हालांकि, अब मौसम साफ है। पूर्वी भारत यानी पश्चिम बंगाल और बिहार में आज भी बारिश हो सकती है। वहीं, पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के कारण सर्दी ने जरूर यू-टर्न ले लिया है।
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Weather Forecast Today 07 March 2024
राजधानी दिल्ली में मौसम की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मार्च के पहले सप्ताह में तीन दिन से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट रिकॉर्ड की जा रही है। आज भी मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहने का अनुमान लगाया है। हालांकि बारिश होने के आसार नहीं हैं, लेकिन धूप खिलने के साथ ठंडी हवाएं चलती रहेंगी।
Weather Today 07 March 2024 | कल का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 10 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देने वाला है, इसके कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 10 से 12 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा, ओडिशा में 7 से 9 मार्च, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 7 से 8 मार्च को हल्की बारिश होगी। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में अगले पांच दिनों तक बारिश होने वाली है।
Weather Today 07 March 2024 | Aaj Ke Mausam Ka Hal
पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को छोड़कर, अगले पांच दिनों में देश के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम की उम्मीद है, जहां 7 तारीख, 2024 तक की रातों के दौरान छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा या बर्फबारी हो सकती है। पिछले 24 दिनों में घंटों, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हुई है। इसके अतिरिक्त,पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम वर्षा हुई है और पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड जैसे कई अन्य स्थानों पर छिटपुट वर्षा हुई है।