September 19, 2024

लोकसभा के पूर्व स्पीकर और शिवसेना के दिग्गज नेता मनोहर जोशी का निधन

मनोहर जोशी का निधन:-

न्यूज़ डेस्क:-

शिवसेन एके दिग्गज नेता रहे और लोकसभा के पूर्व स्पीकर ,महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी निधन हो गया। जोशी शिवसेना के बड़े नेता थे और बाल ठाकरे के ख़ास लोगों में शुमार थे। जोशी लाफ़ी समय से बीमार चल रहे थे। वे 86 साल के थे। दो दिन पहले जोशी को दिल का दौरा पड़ने के कारण मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जोशी का इलाज आईसीयू में किया जा रहा था। लेकिन आज तड़के मनोहर जोशी ने आखिरी सांस ली। पिछले साल उन्हें ब्रेन हेमरेज होने के चलते हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जानकारी के मुताबिक, दिग्गज नेता मनोहर जोशी ने आज तड़के 3:02 बजे हिंदुजा अस्पताल में आखिरी सांस ली। पार्थिव शरीर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक माटुंगा पश्चिम के रूपारेल कॉलेज के पास उनके वर्तमान निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। फिर दोपहर 2 बजे के बाद अंतिम यात्रा शुरू होगी। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष जोशी का राजकीय सम्मान के साथ दादर श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक थे। वह बालासाहेब के बेहद भरोसेमंद और करीबी सहयोगी माने जाते थे। इसलिए जब पिछले साल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो उनका हालचाल जानने उद्धव ठाकरे, पत्नी रश्मि और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अस्पताल गए थे।

राजनीतिक हलकों में प्यार से उन्हें ‘जोशी सर’ कहा जाता है। जोशी 1970 के दशक में शिवसेना से विधान परिषद के लिए निर्वाचित होकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। वह 1976 से 1977 तक मुंबई के मेयर भी रहे। शिवसेना के दिग्गज नेता जोशी चार साल (1995-1999) के लिए पहले शिवसेना सीएम थे जब पार्टी ने बीजेपी के साथ गठबंधन में महाराष्ट्र की सत्ता हासिल की थी।

इसके बाद मनोहर जोशी अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के कार्यकाल के दौरान लोकसभा स्पीकर (2002-2004) के रूप में कार्य किया। कांग्रेस के शिवराज पाटिल (1991-1996) के बाद इस प्रतिष्ठित पद पर काबिज होने वाले राज्य के दूसरे व्यक्ति बने। जोशी मुंबई सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से सांसद रह चुके है। उन्होंने राज्यसभा सांसद के रूप में छह साल का कार्यकाल भी पूरा किया है।