Aaj Ka Mausam : उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी के बाद राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में बीते दिनों से तापमान में गिरावट जारी है। बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ गयी है। दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम करवट बदल रहा है, यहां आज भी बादल छाए हुए हैं और सर्द हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने देश के कुछ राज्यों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो सकती है।
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Weather Forecast Today 06 March 2024
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में बीते दिन अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री और न्यूनतम 13.7 डिग्री रहा, लेकिन बुधवार सुबह सर्द हवाएं चलने से तापमान लुढ़क कर 8 डिग्री पहुंच गया। आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। 7-8 मार्च को मौसम साफ रहेगा और अच्छी धूप खिलेगी।
Weather Today 06 March 2024 | कल का मौसम
पूर्वानुमान के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में 6 से 7 मार्च के बीच बारिश की संभावना है। इसके साथ ही ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है। वहीं 7 से 9 मार्च के बीच ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम का मौसम भी खराब हो सकता है।
Weather Today 06 March 2024 | Aaj Ke Mausam Ka Hal
मौसम विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में अगले एक हफ्ते के दौरान पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, और बर्फबारी की भी संभावना है। इसे लेकर पहले से ही अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, असम और मेघालय में भी इसी तरह के मौसम की संभावना जताई गई है।