Aaj ka mausam: मार्च के महीने में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में 11 से 14 मार्च तक हल्की से मध्यम छिटपुट बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, 12 से 14 मार्च के दौरान आसपास के मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। पूर्वानुमान के मुताबिक,आज दिल्ली में दिन के समय तेज सतही हवाएं चलेंगी। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Weather Forecast Today 09 March 2024
मौसम विभाग के मुताबिक 10 और 12 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा/बर्फबारी हो सकती है। 13 और 14 मार्च को हिमालयी राज्यों में छिटपुट गरज के साथ हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है, बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग ने हिमाचल में 11 से 13 मार्च तक अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पंजाब में 12 और 13 मार्च को छिटपुट बारिश हो सकती है।
Weather Today 09 March 2024 | कल का मौसम
पूर्वानुमान के मुताबिक, 12-14 तारीख के दौरान पंजाब, जबकि 13 और 14 तारीख को हरियाणा और पश्चिमी यूपी में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। वहीं, आज दक्षिण राजस्थान को छोड़कर उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज़ सतही हवाएं (25-35 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 9-10 मार्च के दौरान ओडिशा, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।