September 19, 2024

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बीच में छोड़ ,राहुल गांधी चले अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड की ओर

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बीच में छोड़ ,राहुल गांधी चले :

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की जिम्मेदारी काफी बढ़ गई है।एक तरफ उनपर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए कांग्रेस के ग्राफ को ऊंचा उठाने की जिम्मेदारी है तो दूसरी तरफ कांग्रेस और अपने संसदीय क्षेत्र के कार्यों को भी देखने की जिम्मेवारी है। इस दोहरी जिम्मेवारी को लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी बुरी तरह से प्रभावित हो रही है।इससे पूर्व सोनिया गांधी के राज्यसभा के लिए नामांकन में शामिल होने के लिए उन्होंने झारखंड की अपनी शेष बची भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रद्द कर दिया तो अब अपने संसदीय क्षेत्र वायानाड में किसी आवश्यक कार्य आ जाने की वजह से इन्हें उत्तर प्रदेश की भदोही में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रद्द करना पड़ा रहा है।शनिवार को वाराणसी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम के बाद वे सीधे वहां से एयरपोर्ट गए और वहां से वायानाड के लिए प्रस्थान कर गए।

भदोही मे थी राहुल गांधी की जनसभा

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने शनिवार को राजपुरा चौराहे पर होने वाली जनसभा के मंच से यह जानकारी दी कि राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बीच में ही छोड़कर अचानक वायनाड रवाना हो गए हैं और उन्हें उन्होंने भदोही की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रद्द कर दिया है। उन्होंने आगे बताया कि राहुल गांधी को भदोही जिले में कंधिया रेलवे क्रॉसिंग से प्रवेश कर इंदिरा मिल पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एक जनसभा को संबोधित करना था,लेकिन अचानक किसी कार्यवश उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के लिए रवाना होना पड़ा। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी बाद में सीधे प्रयागराज पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि वायनाड में राहुल गांधी की उपस्थिति की तत्काल आवश्यकता है, ऐसे में वह वाराणसी से वायनाड के लिए प्रस्थान कर रहे हैं।अगले दिन 18 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में 3:00 बजे प्रयागराज से दोबारा शुरू होगी।

उत्तर प्रदेश में 17 फरवरी को शुरू हुई थी भारत जोड़ो ने यात्रा

गौरतलब है कि भारत छोड़ो न्याय यात्रा की अगुआई करते हुए बिहार से शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चंदौली से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की थी। इसके बाद वे शनिवार को वाराणसी पहुंचे,जहां से उन्हें भदोही जाना था, लेकिन अचानक उन्होंने भदोही के कार्यक्रम को रद्द कर दिया और वायानाड रवाना हो गए।