September 20, 2024

Rashifal 20 February 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal 20 February 2024:

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप किसी पुरानी गलती के लिए अधिकारियों से माफी मांग सकते हैं। लेकिन यदि आपने अपने कामों में आलस्य दिखाया, तो इससे आपका कोई नुकसान भी हो सकता है। आप व्यस्त रहने के कारण अपने शारीरिक समस्याओं पर ध्यान नहीं देंगे, जो बाद में आपके लिए बड़ी हो सकती हैं।

वृष राशि

वृष राशि के जातकों का आज दुविधापूर्ण व्यवहार मुश्किल में डाल सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ चर्चा और विवाद में माहौल गर्म होने की आशंका बनी रहेगी। यात्रा की योजना आज पूरी नहीं होगी। इसे रद्द करना पड़ सकता है। आज आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उपलब्ध्यिों से भरा होगा और आपको पिता और उच्चाधिकारियों की कृपा से कोई बहुमूल्य वस्तु प्राप्‍त हो सकती है। व्यस्तता अधिक रहेगी और व्यर्थ व्यय से बचें। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लवमेट्स आज कहीं रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें। छात्रों के लिए दिन ठीक है, मेहनत करें। नौकरी पेशा जातकों के लिए दिन सामान्य है। दफ्तर में विनम्रता से पेश आएं। आज व्यापार भी सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का झुकाव आज के दिन अध्यात्म की ओर रहेगा। आज किसी धार्मिक समारोह में हिस्सा लेंगे नौकरी में किसी प्रोजेक्ट के लिए यात्रा हो सकती है। आज अपना पूरा ध्यान काम पर लगाएंगे। आज परिवार में कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल होगा। बच्चों में उत्साह बढ़ेगा परन्तु पढ़ाई को लेकर थोड़े चिंतित भी हो सकते हैं। आज किसी काम में घर के बड़े सदस्यों के सहयोग से आपको राहत मिलेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आज आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को समाज से सहयोग का मिल सकता है। यदि कोई संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है, तो वह भी आज सुलझ सकता है। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी और व्यापार में भी आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों से जुड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत में कोई कसर ना छोंड़े, नहीं तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा होगा। किसी नए वाहन को आप खरीद कर अपने घर ला सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अभी समय शांतिपूर्वक व्यतीत करना लाभदायी होगा। अपने क्रोध को काबू में रखें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। नए संबंध बनाने से पहले सोचें। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव होगा। आपका काम समय से पूरा नहीं होगा। खाने पीने का ध्यान रखें। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातक आज अपनी सुविधाओं पर खर्च करेंगे और आप गृहोपयोगी वस्तुओं की खरीद करेंगे। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। किसी दोस्‍त या फिर कर्मचारी की वजह से आपका नुकसान हो सकता है। सावधान रहें। रुपये पैसे के लेन.देन में सावधानी बरतें, वरना आपका पैसा फंस सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं जिसमें आपकी विजय हो जाएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम होगा। बिजनेस में आज धन का लाभ भी हो सकता है। नौकरी पेशा जातकों की आज पदोन्नति हो सकती है। व्यापार में लाभ होगा। परिजनों का आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में सब ठीक ठाक रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों की आपकी आर्थिक स्थिति आज अच्छी रहेगी। नौकरी में अपनी मेहनत से धन कमाने में कामयाब रहेंगे। व्यापार में लाभ की संभावना है आमदनी बढ़ सकती है आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों के लिए नये साल में आज का दिन खुशखबरी लेकर आएगा आज स्वास्थ्य संबंधी कुछ खर्चे हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद है चल रहा तो इसको लेकर मानसिक परेशानी हो सकती है। रिश्ते में दरार और तनाव की स्थिति रहेगी। अपने बच्चे की प्रगति देखकर आज आपको ख़ुशी महसूस होगी। धर्म कर्म और सामाजिक कार्यों में भी आज आपका मन लगेगा। घर की साज सज्जा पर आज आपका फोकस रह सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।