September 8, 2024

OnePlus 12R Genshin Impact का दिखेगा जलवा, OnePlus के इस डिवाइस की बाजार में होगी जबरदस्त डिमांड

विकास कुमार
वन प्लस ने वन प्लस 12 आर गेन शिन इम्पैक्ट मॉडल को लॉन्च कर दिया है,यह एक स्पेशल एडिशन डिवाइस होगी, जिसे 28 फरवरी को लॉन्च कर दिया गया है। खास बात ये है कि इस फोन के रीब्रैंडेड वर्जन वन प्लस एस थ्री गेन शिन इम्पैक्ट को चीन में पेश कर दिया गया है। इससे नए वन प्लस 12 आर के डिजाइन का पता चल जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गेन शिन इम्पैक्ट एक एक्शन रोल-प्लेइंग गेम है। इसे मिहोयो ने डेवलप किया था और 2020 में रिलीज किया। यह गेम माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के अलावा प्लेस्टेशन 4, एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस पर खेला जा सकता है। इसी गेम की थीम पर नए वन प्लस 12 आर को लॉन्च किया जाएगा।

एक रिपोर्ट कहती है कि वन प्लस एस थ्री गेन शिन इम्पैक्ट को भी इस गेम के फैंस के लिए तैयार किया गया है। इन लिमिटेड मॉडल्स को फ्रॉस्टेड पर्पल ग्लास बैक के साथ तैयार किया गया है। बैक साइड में गेम की थीम्स को भी ऐड किया गया है। वनप्लफस का दावा है कि ऐस थ्री गेन शिन इम्पैक्ट मॉडल की खूब डिमांड होगी। डिवाइस के कलर वेरिएंट को इलेक्ट्रोद पर्पल नाम दिया गया है। नई डिवाइस में रैम और स्टोरेज कितनी होगी, यह जानकारी नहीं है। बाकी फीचर्स समान हो सकते हैं। याद रहे कि वन प्लस 12 आर में सिक्स पॉइंट सेवन एट इंच एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले में गोरिल्ला. ग्ला स विक्टस-2 प्रोटेक्शन दिया गया है। यह डिवाइस लेटेस्ट एंड्रॉयड ओएस 14 से लैस हैv स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर इसमें दिया गया है। इसमें 55 सौ एमएएच की बैटरी है, जो सौ वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।