September 19, 2024

Aaj Ka Mausam 08 March 2024: पहाड़ से लेकर मैदान तक एक बार फिर सताएगी ठंड, अगले हफ्ते बदलेगा मौसम,जानिए अपने शहर का हाल

aaj ka mausam: पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के चलते उत्तर भारत के मैदानी भागों में ठंड की वापसी हो गयी है। हालांकि, कुछ दिनों तक पहाड़ों पर भी बारिश और बर्फबारी से राहत मिल सकती है,लेकिन आने वाले दिनों में पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी और बारिश फिर हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 मार्च, 2024 की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की भी संभावना है। इससे 12 मार्च तक पहाड़ी इलाकों में ताजा बारिश और बर्फबारी होगी। पूर्वानुमान के मुताबिक राजधानी दिल्ली में 11 मार्च से तापमान में वृद्धि होगी और मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी माह के अंत में न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी, लेकिन बीते कई दिनों से एक बार फिर गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके चलते दिल्ली में सुबह-शाम ठंड बनी हुई है।

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Weather Forecast Today 08 March 2024

मौसम विभाग के मुताबिक 09 और 10 मार्च को दक्षिण राजस्थान को छोड़कर उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज सतही हवाएं (25-35 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। एक चक्रवाती सर्कुलेशन दक्षिण ओडिशा पर स्थित है। इसके प्रभाव में 09 तारीख तक ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। साथ ही पश्चिम बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ में बारिश होने की संभावना है।

Weather Today 08 March 2024 | कल का मौसम

आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आठ मार्च को मौसम साफ रहने के आसार हैं। पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के लिए भी कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। नौ मार्च को पश्चिम से लेकर पूरब तक मौसम शुष्‍क रहने की उम्‍मीद है। 10,11 और 12 मार्च को भी पश्चिमी और पूर्व उत्‍तर प्रदेश में मौसम की स्थिति जस की तस बनी रहने के आसार हैं। पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी हिमालय में 8 मार्च को और फिर 10 से 15 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है, जिसकी तीव्रता 13 मार्च को चरम पर होगी।