September 18, 2024

‘अटल सेतु’ से ‘सुसाइड’ की कोशिश हुई नाकाम ,टैक्सी ड्राइवर और पुलिस ने बचाई महिला की जान

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक टैक्सी चालक और चार यातायात पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी ने 56 वर्षीय महिला की जान बचा ली, जो अटल सेतु से अरब सागर में गिरने वाली थी।दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाले पुल पर नाटकीय ढंग से महिला को बचाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को रात करीब सात बजे मुलुंड निवासी रीमा मुकेश पटेल एक टैक्सी से अटल सेतु पहुंची और न्हावा शेवा की ओर गाड़ी रुकवाई। वह पुल के किनारे की रेलिंग पर बैठ गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में टैक्सी चालक को महिला के बगल में खड़े हुए देखा जा सकता है।

इससे पहले भी लोगों ने अटल सेतु से लगाई है छलांग

उल्लेखनीय है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी एक युवक और एक महिला ने अटल सेतु से कुदकर अपनी जान दे दी है। एक व्यक्ति ने बीते 24 जुलाई को कर्ज से परेशान होकर अपनी जान दे दी थी। वह खुद गाड़ी चलाकर अटल सेतु आया था और बीच में गाड़ी खड़ी कर समुद्र में छलांग लगाई थी। जिसके बाद से इस पुल पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। इससे पहले भी 43 वर्षीय एक महिला ने इसी पुल से छलांग लगा दी। पुलिस ने बताया थी कि पेशे से डॉक्टर किंजल कांतिलाल शाह अवसादग्रस्त थीं और उनका इलाज चल रहा था।