September 8, 2024

झारखंड में चंपई सोरेन की कैबिनेट का हुआ विस्तार,पुराने मंत्री के साथ नए को भी मिली जगह

झारखंड में चंपई सोरेन की कैबिनेट का हुआ विस्तार:-

झारखंड में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की सरकार के गठन के 15 दिनों के भीतर शुक्रवार को कैबिनेट का भी विस्तार हो गया चंपई सोरेन ने 5 फरवरी को फ्लोर टेस्ट पास कर लिया था और उसके बाद से ही नए मंत्रियों का नाम का इंतजार किया जा रहा था। 2 फरवरी को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के साथ दो मंत्रियों सत्यानंद भोक्ता और आलमगीर आलम ने शपथ लिया था। उसके बाद नौ विधायकों ने आज 16 फरवरी को शपथ लिया है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिन विधायकों को मंत्रीपद की शपथ दिलाई गई है, उनमें शिबू सोरेन के बेटे बसंत सोरेन भी हैं।

कौन कौन नेता बने मंत्री

झारखंड में 16 फरवरी को 9 नए मंत्रियों ने मंत्रीपद की गोपनीयता की शपथ ली है।इन मंत्रियों में रामेश्वर उरांव,बैद्यनाथ राम, दीपक बैरवा, बन्ना गुप्ता, मिथिलेश कुमार ठाकुर, बसंत सोरेन, हफिजुल हसन और बेबी देवी का नाम शामिल है। इन 9 मंत्रियों में से 6 विधायक पहले भी मंत्री रहे हैं। डॉ रामेश्वर उरांव कांग्रेस पार्टी के नेता हैं और वह हेमंत सोरेन सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं। यह लोहरदगा सीट से विधायक हैं। बैद्यनाथ राम लातेहार से झामुमो के विधायक हैं।वे 2019 में बीजेपी को छोड़कर शिबू सोरेन की पार्टी जेएमएम में शामिल हुए थे।दीपक बरुआ भी जेएमएम के विधायक हैं। वे चाईबासा सीट का नेतृत्व करते हैं।

पुराने पर भी भरोसा नए को भी मिला मौका

बन्ना गुप्ता जमशेदपुर सीट से कांग्रेस के विधायक हैं और हेमंत सोरेन सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। बादल पत्रलेख जरमुंडी सीट से कांग्रेस के विधायक हैं ये हेमंत सोरेन सरकार में कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ये 2014 से जरमुंडी सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मिथिलेश ठाकुर गढ़वा सीट से जेएमएम के विधायक हैं। मिथिलेश ठाकुर भी पूर्व के हेमंत सोरेन सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। बसंत सोरेन शिबू सोरेन के बेटे हैं और दुमका सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये झारखंड की युवा इकाई के अध्यक्ष हैं और पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं हफिजुल हसन पर एक बार फिर से सरकार ने भरोसा जताया है और उन्हें दोबारा कैबिनेट में जगह दी गई है। वह मधुपुर से जेएमएम के विधायक हैं।

पति के निधन के बाद मंत्री बनी थी बेबी देवी

बेबी देवी 2023 के उपचुनाव में डूंमरी सीट से निर्वाचित हुई है। वह पूर्व मंत्री जगन्नाथ महतो की पत्नी है। पति के निधन के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और डूंमरी से चुनाव लड़ा था।हेमंत सोरेन सरकार में विधायक बनने से पहले ही इन्हें मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई थी तब वह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग देख रही थी ।चंपई सोरेन की वर्तमान मंत्रिमंडल में भी उन्हें एक बार फिर से शामिल किया गया है ।