September 19, 2024

Aaj Ka Mausam 17 March 2024: मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Weather Today: देश में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक 20 मार्च तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश से लेकर नॉर्थ-ईस्ट तक कई राज्यों में बारिश की संभावना है। इससे तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। इसके अलावा, गरज के साथ बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है।

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Weather Forecast Today 17 March 2024

पूर्वानुमान के मुताबिक 17 से 20 मार्च के बीच पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बादल गरजेंगे। बिजली चमकेगी और तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा 17 मार्च को ओले गिरने की भी संभावना है। वहीं, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश देखने को मिल सकती है। यहां गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा बिजली गिरने की भी संभावना है।

Weather Today 17 March 2024 | कल का मौसम

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरे दिन पारा का स्तर 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने और हवा की गति 5.43 के आसपास रहने की उम्मीद है। हवा 7.26 की रफ्तार के साथ 284 डिग्री के आसपास चलेगी। आसमान साफ रहेगा।