September 17, 2024

Weather Today 18 March 2024: इन राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam : उत्तर भारत मे अब दिन के तापमान में धीरे धीरे बढ़ोतरी देखी जा रही है,हालांकि रात में अभी भी ठंड का अहसास हो रहा है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरे दिन पारा का स्तर 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने और हवा की गति 5.43 के आसपास रहने की उम्मीद है।

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Weather Forecast Today 18 March 2024

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4-5 दिनों में हरियाणा और पंजाब सहित उत्तर पश्चिम भारत में भी दिन के तापमान में 4 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर, देश के कई हिस्सों में अधिकतम या दिन का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री नीचे है, तो कुछ जगह एकदम सामान्य है. लेकिन, उत्तर भारत में हर जगह धीरे-धीरे गर्मी अपने तेवर चढ़ाती रहेगी।

Weather Today 18 March 2024 | कल का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, 18 से 20 मार्च के बीच पश्चिम बंगाल में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 18 से 21 मार्च के बीच छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30 से 40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 18 मार्च को विदर्भ में और 18 से 19 मार्च के बीच मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि संभव है।

Google Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Today Temperature

पूर्वानुमान के मुताबिक 19 मार्च को ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। 18 से 21 मार्च के बीच तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की वर्षा हो सकती है। केरल में 17 से 18 मार्च के बीच हल्की वर्षा हो सकती है। 18 से 22 मार्च के बीच पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।