September 8, 2024

Chandra Grahan 2024: होली पर चंद्र ग्रहण का साया,यहां जाने ग्रहण से जुड़ी सारी जानकारी

Chandra Grahan 2024: इस साल होली के दिन चंद्र ग्रहण का साया रहने वाला है। 25 मार्च को होली है और इसी दिन साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। इस साल 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और 25 मार्च को रंग वाली होली खेली जाएगी। भले ही वैज्ञानिक दृष्टिकोण से चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन भारत में इसका धार्मिक और ज्योतिष महत्व रहता है।

सनातन पंचांग के मुताबिक फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 25 मार्च को है। इसी दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। यह ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 25 मार्च को सुबह के 10 बजकर 24 मिनट से शुरू होगा और दोपहर के 3 बजकर 1 मिनट पर समाप्त होगा।

हालांकि साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा जिसके चलते सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल मान्य होता है और इस दौरान पूजा-पाठ या अनुष्ठान जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते। ग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।

यह चंद्र ग्रहण अमेरिका, जापान, रूस के कुछ हिस्से, आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हॉलैंड, बेल्जियम, दक्षिणी नॉर्वे और स्विट्जरलैंड में दिखाई देगा।

होलिका दहन का मुहूर्त

होली सोमवार, 25 मार्च, 2024 को खेली जाएगी।

होलिका दहन रविवार, 24 मार्च, 2024 को किया जाएगा।

होलिका दहन का मुहूर्त 24 मार्च को रात 11 बजकर 12 मिनट से रात 12 बजकर 7 मिनट तक है।

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – मार्च 24, 2024 को प्रात: 09:54 से

पूर्णिमा तिथि समाप्त – मार्च 25, 2024 को दोपहर 12:29 बजे तक