September 8, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घर जाकर लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से किया सम्मानित

बीरेंद्र कुमार झा

भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और बीजेपी के अग्रणी नेता रहे लालकृष्ण आडवाणी को आज यानि रविवार को भारत रत्न से नवाजा गया है। भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने आडवाणी के आवास पर जाकर उन्हें भारत रत्न से नवाजा। इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम मोदी समेत कई अन्य बीजेपी नेता वहां मौजूद थे।

आडवाणी की है तबियत खराब

गौरतलब है कि इन दिनों लाल कृष्ण आडवाणी की तबियत ठीक नहीं है। इस कारण वे शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित भारत रत्न पुरस्कार वितरण के 53 वें समारोह में शामिल नहीं हो पाये थे।इसके बाद आज खुद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके घर जाकर पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में लालकृष्ण आदिआडवाणी को भारत रत्न से नवाजा।

इन लोगों को भी मिला भारत रत्न

गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कल यानी शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पूर्व प्रधानमंत्रियों पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह, कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन के साथ-साथ बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न मरणोपरांत प्रदान किया।इनके परिजनों ने पुरस्कार स्वीकार किया पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के लिए राष्ट्रपति मुर्मू से यह सम्मान उनके बेटे पीवी प्रभाकर राव ने स्वीकार किया. चौधरी चरण सिंह के लिए उनके पोते और राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने राष्ट्रपति से यह सम्मान स्वीकार किया।वहीं, स्वामीनाथन की ओर से उनकी बेटी नित्या राव और कर्पूरी ठाकुर की ओर से उनके बेटे रामनाथ ठाकुर ने राष्ट्रपति मुर्मू से यह पुरस्कार लिया।