September 8, 2024

जेएमएम ने दुमका से नलिन सोरेन व गिरिडीह से मथुरा प्रसाद महतो को बनाया प्रत्याशी

बीरेंद्र कुमार झा

आमतौर पर लोकसभा चुनाव में दुमका सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ से शिबू सोरेन परिवार का ही कोई न कोई व्यक्ति चुनाव लड़ता था। लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 में यह फॉर्मूला बदल गया।इस चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ से शिकारीपाड़ा के जेएमएम विधायक नलिन सोरेन चुनाव लड़ेंगे।गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने स्व0 दुर्गा सोरेन की विधवा और शिबू सोरेन की पुत्र बधु जामा की विधायक सीता सोरेन को जेएमएम से तोड़कर अपनी पार्टी में मिलाकर दुमका से उम्मीदवार बनाकर जेएमएम के लिए ऐसी असहज स्थित उत्पन्न कर दी कि जेएमएम को दुमका लोकसभा सीट से शिबू सोरेन परिवार के किसी सदस्य की जगह नलिन सोरेन को उम्मीदवार बनाना पड़ा।

इंडिया गठबंधन के कांग्रेस और वाम दल पहले ही कर चुके है कुछ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा गुरुवार को दुमका व गिरिडीह दो लोकससभा सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई।इंडिया गठबंधन के अन्य घटक दलों में कांग्रेस ने पहले ही तीन लोकसभा सीटों लोहरदगा, खूंटी व हजारीबाग से और सीपीआई (एम एल)ने कोडरमा से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

जेएमएम की पहली लिस्ट जारी

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गुरुवार को अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसके तहत दो लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। दुमका लोकसभा सीट पर जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा ने नलिन सोरेन पर भरोसा जताया है, वहीं गिरिडीह लोकसभा सीट से मथुरा प्रसाद महतो को उम्मीदवार बनाया गया है।दुमका से नलिन सोरेन और गिरिडीह लोकसभा सीट से मथुरा प्रसाद महतो को उम्मीदवार बनाया गया है।

अन्य सीटों के अधिकृत प्रत्याशियों की लिस्ट जल्द होगी जारी

लोकसभा चुनाव 2024 में झारखंड मुक्ति मोर्चा इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहा है। जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय के हस्ताक्षर से आज गुरुवार को दो लोकसभा सीटों दुमका और गिरिडीह केलिए क्रमशः नलिन सोरेन और मथुरा प्रसाद महतो के नामों वाली सूची जारी की गयी है। इसमें जिक्र किया गया है कि अन्य लोकसभा सीटों के लिए भी जेएमएम के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जल्द जारी की जाएगी। गौरतलब है कि इंडिया गठबंधन में कांग्रेस, आरजेडी व सीपीआई (एमएल) शामिल हैं। अब तक कांग्रेस ने तीन लोकसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसमें लोहरदगा से सुखदेव भगत उम्मीदवार और खूंटी से कालीचरण मुंडा प्रत्याशी हैं जबकि हजारीबाग से कांग्रेस ने बीजेपी से कांग्रेस में चुनाव के ठीक पहले आए जेपी पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है।वहीं सीपीआई (एमएल) ने कोडरमा से विनोद कुमार सिंह को उतारा है।