September 8, 2024

ओडिशा की पहली मुस्लिम महिला विधायक बनी सोफिया !

न्यूज़ डेस्क 
लोकसभा चुनाव में कोई दर्जन भर युवा चुनाव जीतकर संसद  पहुँचने में सफल हुए है तो ओडिशा की पहली मुस्लिम महिला विधायक बनकर सोफिया ने इतिहास रच दिया है। सोफिया पर आज देश को गर्व है और युवा भारत उसे सलाम कर रहा है। 

युवाओं का देश भारत हर दिन नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। दुनिया का सांसे युवा देश भारत है और भारत में युवाओं के सामने चुनौतियाँ भी कम नहीं है।

लेकिन इन्ही तमाम चुनौतियों को पार करते हुए देश के युवा संसद से लेकर विधान सभा भी पहुँच रहे हैं। इस बार के
ओडिशा की बाराबाती कटक विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर सोफिया फिरदौस ने जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ सोफिया फिरदौस का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। सोफिया ओडिशा की पहली मुस्लिम महिला विधायक हैं। सोफिया ने विधानसभा चुनाव में भाजपा के पूर्ण चंद्र महापात्रा को 8001 वोटों के अंतर से हराया।

सोफिया फिरदौस 32 वर्ष।  वह एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद मुकीम की बेटी हैं। मोहम्मद मुकीम की जगह कांग्रेस पार्टी ने 2024 के विधानसभा चुनाव में उनकी बेटी सोफिया फिरदौस को टिकट दिया और उन्होंने जीत दर्ज की

सोफिया फिरदौस ने कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। साथ ही इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बंगलूरू से सोफिया ने साल 2022 में एग्जीक्यूटिव जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम का डिप्लोमा भी हासिल किया है।

सोफिया फिरदौस ने विधायक पद पर अब जीत हासिल की है, लेकिन वह पिछले साल से ही राजनीति में सक्रिय हैं। साल 2023 में सोफिया फिरदौस भुवनेश्वर में कनफेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलेपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष चुनी गईं थी। साथ ही वह इस संगठन के ईस्ट जोन की महिला विंग की कॉर्डिनेटर भी रह चुकी हैं।