September 17, 2024

बांग्लादेश रूट पर एयर इंडिया की उड़ानें फिर शुरू, ढाका से दिल्ली लाए गए 205 लोग

आज सुबह एअर इंडिया ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बीच एक विशेष उड़ान का संचालन किया, जिससे छह बच्चों समेत 205 लोगों को वापस भारत लाया गया। विस्तारा और इंडिगो भी आज से तय समयसारिणी के अनुसार ढाका के लिए उड़ानों का संचालन करेंगी।

एअर इंडिया ने आज बुधवार सुबह राजधानी दिल्ली से बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बीच एक विशेष उड़ान का संचालन किया, जिससे छह बच्चों समेत 205 लोगों को वापस भारत लाया गया। एअर इंडिया का A321 नियो विमान से संचालित यह चार्टर्ड उड़ान बीते मंगलवार देर रात ढाका से रवाना हुई थी और इसके जरिये छह बच्चों व 199 वयस्कों सहित 205 लोगों को भारत लाया गया था।

इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने समाचार ऐजंसी ANI से कहा कि एअर इंडिया ने ढाका में हवाई अड्डे पर बुनियादी ढांचा संबंधी चुनौतियों के बावजूद बेहद कम समय में विशेष उड़ान का संचालन किया। उन्होंने बताया कि दिल्ली से उड़ान भरने वाले इस विमान में कोई यात्री नहीं था। एअर इंडिया दिल्ली से ढाका के बीच अपनी दो दैनिक उड़ानों का संचालन आज से बहाल करेगा।

source -Navbharat