October 18, 2024

Aaj Ka Mausam 28 February 2024 : मौसम ने फिर बदली करवट, इन राज्यों में होगी तेज बारिश और बर्फबारी, गिरेंगे ओले

Aaj Ka Mausam : देश के उत्तरी राज्यों में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। दिल्ली-एनसीआर के मौसम में अचानक ठंडक बढ़ गई है और तेज हवाएं चल रही हैं। जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश की बौछारें पड़ रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश में आज यानी बुधार को हल्की से मध्यम बारिश और तूफानों के साथ गरज के साथ बारिश संभव है। आईएमडी के मुताबिक देश के कुछ राज्यों में घने बादल छाए रहेंगे और आज दिन में कई जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Weather Forecast Today 28 February 2024

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरे दिन पारा का स्तर 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने और हवा की गति 4.63 के आसपास रहने की उम्मीद है। हवा 8.87 की रफ्तार के साथ 297 डिग्री के आसपास चलेगी।

Weather Today 28 February 2024 | कल का मौसम

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों और उत्तरी महाराष्ट्र के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई थी, जिसके बाद कुछ जगहों पर बारिश हुई भी है। आईएमडी के मुताबिक मध्य प्रदेश के भोपाल समेत कई जिलों में बिजली गरजेगी और बारिश होगी।

Aaj Ka Mausam Kaisa Hai | Google Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अलावा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, झारखंड और बंगाल में गरज, बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पश्चिमी हिमालय पर हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ एक.दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है।