September 8, 2024

Aaj Ka Mausam 29 February 2024: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! इन राज्यों बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, जाने अपने शहर में मौसम का हाल

Aaj ka mausam: उत्तर भारत में सर्दियां धीरे—धीरे विदा होने जा रही है। हालांकि, इस बीच बारिश परेशानी बढ़ा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज मौसम सुहाना रहेगा, कहीं बारिश पड़ेगी। कई जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बीते 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश हुई, वहीं कई जगहों पर ओले भी गिरे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में एक या दो इलाकों में हल्की बारिश हुई।

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Weather Forecast Today 29 February 2024

मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि बारिश और बर्फबारी की तेज लहर पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और दिल्ली जैसे उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को भी प्रभावित करेगीं खराब मौसम की स्थिति 29 फरवरी, 2024 की रात को शुरू होने और 3 मार्च तक जारी रहने की उम्मीद है, 1 और 2 मार्च को खराब मौसम का अनुमान लगाया गया है।

Weather Today 29 February 2024 | कल का मौसम

आईएमडी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और पंजाब में 2 मार्च तक ओले गिरने की घटनाएं भी दिख सकती हैं। इसके अलावा पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में 29 फरवरी से 5 मार्च तक बर्फबारी होने की संभावना भी जताई गई है।

Aaj Ka Mausam Kaisa Hai | Google Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega

पूर्वानुमान के मुताबिक 1 और 2 मार्च को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ काफी व्यापक हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 1 और 2 मार्च को उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है।