September 8, 2024

TGIKS:अब OTT पर धमाल मचाने को तैयार Kapil Sharma, 30 मार्च से सुनील ग्रोवर के साथ नजर आएंगे कपिल

विकास कुमार

कपिल शर्मा के नए शो का नाम द ग्रेट इंडियन कपिल शो है। यह शो 30 मार्च से शुरू होगा। इस शो का अनाउंसमेंट वीडियो भी सामने आ चुका है। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और द कपिल शर्मा शो से लाखों लोगों के दिलों पर कपिल शर्मा राज करते हैं। कपिल शर्मा अब ओटीटी पर इसी तरह के एक कॉमेडी शो में नजर आने वाले हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर उनके नए शो का ऐलान हुआ है। कपिल शर्मा के नए शो का नाम द ग्रेट इंडियन कपिल शो है। यह 30 मार्च से शुरू होगा। इस शो का अनाउंसमेंट वीडियो भी सामने आ चुका है। यह शानदार वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो की शुरुआत में कपिल यह सोचते नजर आते हैं कि टाइटल का खुलासा कैसे किया जाए। इसके बाद सभी अपने-अपने दिमाग से आइडिया देते हैं जो देखने में काफी मजेदार है। इस शानदार प्रोमो वीडियो में सुनील ग्रोवर भी अपने अंदाज से गुदगुदाते नजर आते हैं।

शो में कपिल के साथ कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह, सुनील ग्रोवर और राजीव ठाकुर नजर आने वाले हैं,लोग इसे 30 मार्च से हर हफ्ते नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे। कपिल शर्मा ने कहा कि नेटफ्लिक्स पर नया घर ढूंढना हमारे लिए सबसे अच्छी चीजों में से एक रही है। शर्मा ने कहा कि हमने बस घर बदला है, परिवार नहीं, दुनियाभर में अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए कपिल शर्मा पूरी तरह से तैयार हैं।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में हर हफ्ते प्रमुख सेलिब्रिटी गेस्ट नजर आएंगे। साल 2017 की लड़ाई के बाद पहली बार कपिल और सुनील ग्रोवर एक साथ नजर आने वाले हैं। फैंस दोनों को इकट्ठा देखने को लेकर काफी ज्यादा बेताब हैं।