September 8, 2024

Weather Update today 05 March 2024: देश के इन राज्यों में बारिश का आसार, बिहार-UP में बदलेगा मौसम, जानिए आज कहां-कहां बरसेंगे बादल?

Aaj Ka Mausam: मार्च महीने के पहले हफ्ते में उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में ठंड का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 5 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक ताजा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा, जो एक बार फिर देश के मौसम में बदलाव ला सकता है। इसके असर से पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। पूर्वी भारत यानी पश्चिम बंगाल और बिहार में आज भी बारिश हो सकती है। वहीं, पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के कारण सर्दी ने जरूर यू-टर्न ले लिया है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा मौसम।

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Weather Forecast Today 05 March 2024

मौसम विभाग के मुताबिक, 5 से 7 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, 5 मार्च की रात से एक ताजा और अपेक्षाकृत कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित कर सकता है। वहीं, जम्मू-कश्मीर,लद्दाख,उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर बर्फबारी की भी संभावना है। वहीं, बिहार, झारखंड, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Weather Today 05 March 2024 | कल का मौसम

दिल्ली के मौसम की बात करें तो दिन में गर्मी पड़ सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, तेज हवाएं लोगों को थोड़ी ठंड का अहसास जरूर करा सकती हैं। अभी दो दिन पहले ही बारिश हुई है, इसलिए तापमान अपेक्षाकृत 1-2 डिग्री सेल्सियस कम रह सकता है। हालाँकि, उसके बाद तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा और सर्दी आख़िरकार टाटा बाय-बाय हो जाएगी।

Weather Today 05 March 2024 | Aaj Ke Mausam Ka Hal

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में हल्की बारिश के साथ मध्यम बर्फबारी दर्ज की गई। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ स्थानों पर भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी हुई। जबकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

Aaj Raat Ka Mausam | Current Temperature

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी मध्य प्रदेश के अलावा उत्तरी तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले एक-दो दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि अगले तीन दिनों तक पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मेघायल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।