September 8, 2024

Weather Forecast Today : दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार से लेकर हिमाचल तक, जानिए देश में कैसा रहेगा मौसम?

aaj ka mausam: उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर से बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 12 मार्च को पश्चिमी हिमालय में एक नया पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना है, जिससे देश के मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है।

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Weather Forecast Today 12 March 2024

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में 12 मार्च तक आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण 13 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिर सकता है। इस पूरे सप्ताह तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। वहीं, अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Weather Today 12 March 2024 | कल का मौसम

पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 12 से 14 मार्च के दौरान भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी 12 मार्च को मौसम में बदलाव आएगा और ज्यादातर इलाकों में आंधी के साथ ही बिजली गिरने की आशंका है। राजस्थान में 12 मार्च के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, इसके बाद कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 13 मार्च को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 12 मार्च से 14 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। 13 मार्च को बर्फबारी की तीव्रता अधिक होने की उम्मीद है, खासकर निचले इलाके प्रभावित होंगे, जहां हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के कारण सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश होने की संभावना है।