October 18, 2024

Weather Update Today 19 March 2024: मौसम का बदला मिजाज, दिल्ली में असर दिखाएगी गर्मी! जानिए अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam:देश के अधिकतर हिस्सों में धीरे धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है। देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां अभी भी सुबह के समय मौसम सुहावना बना हुआ है। लोगों को सुबह के समय हल्के गर्म कपड़े पहने देखा जा रहा है। लेकिन बारिश नहीं होने की वजह से अगले चार से पांच दिन तापमान धीरे धीरे बढ़ेगा। इस हफ्ते दिन और रात दोनों के तापमान में इजाफा देखा जाएगा।

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Weather Forecast Today 19 March 2024

इस बीच मौसम विभाग ने 19 से 21 मार्च के बीच पश्चिम बंगाल, तेलांगना, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जतायी है।

Google Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Today Temperature

मौसम विभाग के मुताबिक 19 से 20 मार्च के दौरान झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में, 19 से 21 मार्च के दौरान बिहार में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा 19 मार्च को विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में और 19 मार्च को झारखंड और ओडिशा में अलग-अलग ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। साथ ही 19 और 20 मार्च को ओडिशा और 19 मार्च को छत्तीसगढ़ और झारखंड में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।