September 19, 2024

मुंबई में आज महाविकास अघाड़ी का महासम्मेलन,उद्धव ठाकरे बन सकते हैं प्रचार प्रमुख

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। सभी पार्टियों ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। लोकसभा में ज्यादा सीटें जीतने के बाद विपक्ष के हौसले बुलंद नजर आ रहे है। वहीं, महायुति कम सीटों पर सिमट जाने की वजह से अपने वोटों को जुटाने में लगी है। इस बीच बताया जा रहा है कि 16अगस्त को महाविकास अघाड़ी के पदाधिकारियों की मुंबई में बैठक आयोजित किए जाने वाली है। मुंबई के षण्मुखानंद सभागार में महाविकास अघाड़ी के पदाधिकारियों की बैठक सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होगी। इस बैठक की और सबका ध्यान लगा हुआ है। ऐसी आशंका भी जताई जा रही है कि इस बैठक में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।