September 8, 2024

WTC Points Table: न्यूजीलैंड को हटाकर डब्ल्यूटीसी तालिका में टॉप पर पहुंचा भारत

न्यूज डेस्क

भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में न्यूजीलैंड को हटाकर पहले स्थान पर पहुंच गया है। भारत 64.58 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है। न्यूजीलैंड का अंक प्रतिशत 60.00 है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट से पूर्व न्यूजीलैंड शीर्ष स्थान पर काबिज था। न्यूजीलैंड को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा जिससे उसका अंक प्रतिशत 60 हो गया और वह दूसरे स्थान पर खिसक गया। ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर काबिज है। उसे वेलिंगटन टेस्ट में जीत से 12 अंक मिले। आस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को हरा हरा देता है तो वह न्यूजीलैंड की जगह दूसरे स्थान पर काबिज हो जाएगा। वहीं 7 मार्च से धर्मशाला में इंग्लैंड भारतीय टीम को हरा देती है तो फिर ऑस्ट्रेलिया शीर्ष स्थान पर पहुंच सकता है।

भारतीय टीम के अभी 8 मैचों में 5 जीत, दो हार और एक ड्रा के बाद 64.58 प्रतिशत जीत अंक है। रोहित शर्मा एंड कंपनी पहले स्थान पर आ गई है। इसके बाद दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के 5 मैचों में तीन जीत और दो हार के बाद 60.0 प्रतिशत जीत अंक हैं और न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के 11 मैचों में 7 जीत और 3 हार के साथ तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया ने एक मैच ड्रा किया है और उसका जीत प्रतिशत 59.09 फीसदी है।

अंकतालिका में बांग्लादेश चौथे स्थान पर है। बांग्लादेश ने 2 मैच खेले हैं और एक में जीत दर्ज की है तो एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। बांग्लादेश का जीत प्रतिशत 50 फीसदी है। वहीं पाकिस्तान ने पांच मैच खेले हैं, जिसमें उसने 2 में जीत दर्ज की है जबकि 3 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान का जीत प्रतिशत 36.66 फीसदी है। इसके बाद लिस्ट में वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और श्रीलंका है।